
रायगढ़ पुस्सोर ग्राम पंचायत एकताल शाला प्रांगण में मुख्य अतिथि उपसरंपच अंजनी होता कार्य क्रम के अध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि ,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पर बच्चों एवं छात्र छात्राओं को उत्तम शिक्षा और हर व्यक्ति शिक्षित होने पर जोर दिया। साथ ही इस चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली ऐसा है।कि बच्चे या तो डिग्री के पढ़ रहे हैं या सरकारी नौकरी के लिए जबकि हमें इन दोनों पहलू के साथ साथ शिक्षित होने के लिए शिक्षा जरूरी है कहा। साथ ही हिमांशु चौहान द्वारा बताई गई कि कोई भी काम छोटा नही होता बस उस काम को लगन और मेहनत से करो।अंत ग्राम पंचायत के सभी छात्रों को सपथ दिलाया गया कि हर रोज सुबह 1घंटा और शाम को 1घंटा पढ़ें। एवं पांचवीं कक्षा और आठवीं कक्षा में 80%अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10000रुपये दिये जाने की घोषणा किया।इस समारोह में मुख्य रूप से मोती पंडा, प्रफुल्ल पंडा, लक्ष्मण गुप्ता पंच, छबिलाल सिदार,जौशल,गौरी टीपु, भारती आनंद,ऊजागर प्रधान, दिनेश, चैन सिंह, त्रिनाथ, नेहरू,पंकज ,जीतू, शिक्षक प्रधान पाठक गोकुल पंडा, रश्मि मिश्रा, टोप्पो सर, निरंजन एक्का, आदि मौजूद थे।


