

प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह ने किया ध्वजारोहण

संस्थापक श्याम गुप्ता के दिशा निर्देश पर प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम गुप्ता के दिशा निर्देश पर गणतंत्र दिवस रायगढ़ मुख्यालय पर प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया है तत पश्चात नाश्ता एवं चॉकलेट वितरण बच्चों को किया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारी जिला प्रभारी देव विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जिला महिलाध्यक्ष रश्मि खलखो, जिला महासचिव विजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानू पटेल ,जिला सहसचिव अनिता मिश्रा, राजेन्द्र राजू सिंह सभी पदाधिकारियों सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।


