
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने जनता हित में लाये गए बजट के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी जी का स्वागत किया है
रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संरक्षक पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार बलबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी जी के छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने के बाद तारीफ करते हुए कहा कि बजट ऐतिहासिक है इसमें सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा वहीँ नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ने प्रत्येक जन जन से संबंधित यह ऐतिहासिक बजट के मुख्य सूत्रधार वित्त मंत्री भाई ओपी चौधरी की योग्यता के असर है जो छत्तीसगढ़ को विकास के दौर पर नए ऊँचाई तक लेकर जाएगा साथ ही राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित पुरा नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन परिवार ह्रदय से जनता हित में लाये गए बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी सरकार का स्वागत किया है




