Saturday, June 20, 2026
Google search engine

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रासेयो इकाई के रासेयो स्वयं सेवक अखिलेश गुप्ता ने जरूरतमंद बच्ची को रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक बीएससी अंतिम वर्ष (मैथ्स)के छात्र अखिलेश गुप्ता ने दिनांक 8 फरवरी 2024 को जिला चिकित्सालय रायगढ़ में भर्ती बेहद जरूरतमंद छ वर्षीय बालिका को अपना बल्ड डोनेट कर मानवता का परिचय देते हुए पुनीत कार्य किया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का,जिला संगठक श्री भोजराम पटेल एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना एवं समस्त कॉलेज स्टॉफ ने रासेयो स्वयं सेवक अखिलेश गुप्ता को रक्तदान महादान ,पुनीत कार्य करने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए हैं। ब्लड डोनेट करने के दौरान जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रासेयो इकाई के स्वयं सेवक अमित पैंकरा,अनिता सिदार, तरूण सिदार उपस्थित थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...