Saturday, June 20, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज महापल्ली में भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मेलन 25 फरवरी को

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मेलन

महापल्ली:- शिक्षा, दीक्षा, सेवा तथा स्वावलंबन की ध्येय से स्थापित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना, महापल्ली की स्थापना 01 जुलाई 1999 को स्व.श्री शशिधर पण्डा के द्वारा किया गया। जो निरंतर उच्च शिक्षा को आलोकित करते हुए 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में इस वर्ष रजत जयंती समारोह वार्षिकोत्सव (पंचदिवसीय कार्यक्रम) का आयोजन 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है जिसमें 22 फरवरी को रंगोली, खेलकूद, बालक-पालक-शिक्षक सम्मेलन, 23 फरवरी को बौद्धिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम, 24 फरवरी को जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता, 25 फरवरी रविवार को भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मेलन एवं 26 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन बटमूल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. के. के. गुप्ता ने विशेष आग्रह किया है कि 1999 से 2023-24 तक जितने भी छात्र-छात्राएं इस महाविद्यालय में नियमित अध्ययन किये हैं भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में सम्मिलित होकर सम्मेलन को सफल बनायें। ज्ञातव्य हो कि उक्त सम्मेलन में भूतपूर्व शिक्षक एवं स्टॉफ विशेष अतिथि के रूप में रहेंगे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...