


शारदा पूजन समारोह के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

17 फरवरी को दोप. 12 बजे कीर्तन दरबार का आयोजन
सकरबोगा :- पूर्वांचल के ग्राम सकरबोगा में तिलक युवा कल्याण क्लब द्वारा शारदा पूजन समारोह 2024 के उपलक्ष्य में रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 फरवरी को सकरबोगा के बीच बस्ती में जगन्नाथ मंदिर के सामने सुसज्जित चमचमाती खेल मैदान में किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का प्रारंभ मैच सकरबोगा एवं काशीचुंआ के बीच खेला गया जिसमें काशीचुंआ विजय हासिल किया। प्रो कबड्डी का सेमीफाइनल एवं फायनल का मुकाबला 17 फरवरी को रात्रि 07 बजे खेला जाएगा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदा पूजन समारोह 2024 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 14 फरवरी बसंत पंचमी को मां शारदा की मूर्ति स्थापना कर 16 एवं 17 फरवरी को रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 17 फरवरी को दोप. 12 बजे कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें ओडिशा के जाने-माने गायकों एवं वादकों का दरबार मां शारदा पूजन मंडप सम्मुख सजेगा। 18 फरवरी को मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन में श्री भगतराम साव(सेवानिवृत एसडीओ, PWD), डॉ. कृष्णा गुप्ता, प्रदीप कुमार सा(सरपंच, ग्राम पंचायत सकरबोगा), मिथलेश कुमार नायक (सरपंच, ग्राम पंचायत विश्वनाथ पाली), अंकित बेहरा, निलाम्बुज साव, नीलकंठ निषाद, सुभाष सा, रतन बीसी, रोहित सिदार, आशीष प्रधान, आलोक प्रधान, नंदकुमार यादव, नंदकिशोर सा, अमित बेहेरा, रोशन सा, छबि प्रधान, अमीर सा, कल्पेश्वर सिदार, जीतेश भोय, तुषार विश्वाल, गीतेश भोय, जगत सा सहीत तिलक युवा कल्याण क्लब सकरबोगा के सभी सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में दर्शकों में गांव के महिलाओं की भी उपस्थिति रही।


