Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज का सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव 24 से 26 फरवरी तक

बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली का 25वां वार्षिकोत्सव 24 फरवरी से

भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षकों का मिलन समारोह 25 को

महापल्ली:- पूर्वांचल में उच्च शिक्षा का अलख जगाता बटमूल आश्रम महाविद्यालय की स्थापना 1 जुलाई 1999 को स्व. शशिधर पण्डा ने किया, जो निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव का आयोजन 24 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन. आर. प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी. एल. पटेल एवं रजत जयंती वार्षिकोत्सव के संयोजक वरिष्ठ प्राध्यापक पी.के. कापड़ी एवं समस्त स्टाॅफ के नेतृत्व में 24 फरवरी को जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें उम्मीद है कि रायगढ़ जिले में स्थित सभी कॉलेजों के दो दो छात्र भाग लेंगे, 25 फरवरी को भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें 1 जुलाई 1999 से अब तक महाविद्यालय में सेवा दिए भूतपूर्व प्राचार्य, स्टाॅफ एवं भूतपूर्व विद्यार्थियों का अनुपम मिलन समारोह होगा जो महाविद्यालय में बीते पुराने यादों को पुनः ताज़ा करते नजर आएंगे। 26 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर के. के. गुप्ता ने दी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...