


रायगढ़ / तमनार रोडोपाली में पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यानंद राठिया जी धर्मपत्नी पूर्व विधायक सुनीति राठिया जी के पोती के जन्मदिवस पर बेहतरीन 7 दिवसीय भागवत कथा के आयोजन कराया गया जिसमें रायगढ़ से बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार, श्याम कुमार गुप्ता संस्थापक नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन,सतपाल बग्गा जी परमजीत सिंह भाटिया की गरिमामय उपस्थिति में कथा के आनंद लेते हुए बलबीर शर्मा ने कहा कि वृंदावन से आये प्रख्यात कथावाचक प्रज्ञा दीदी के आयोजन लगातार करवाना राठिया जी के बेहतरीन व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है जो अपने क्षेत्र में धार्मिक आध्यात्मिक माहौल से लोगों में परिवर्तन लाने के प्रयास कर रहे हैं जिससें सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके वही नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने कहा सत्यानन्द राठिया जी हमारे अच्छे मित्र हैं बहुत सरल जय गुरुदेव को मानने वाले धार्मिक इंसान हैं जिनके लिए मैं भगवान राधे कृष्ण मातारानी से कामना करता हूँ ऐसे ही अपने क्षेत्र में धार्मिक वातावरण माहौल देकर जनता के दिलों में सुख समृद्धि बनाये रखने में अपना योगदान देते रहे।


