Friday, April 10, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव में पधारे वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

जिलास्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में 1199 से 2024 तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का हुआ अद्भुत मिलन

प्रो. डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया (कुलपति, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

रायगढ़ पूर्वांचल स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली की सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव का आयोजन 24 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया गया। 24 फरवरी को रजत जयंती वार्षिकोत्सव का उद्घाटन के साथ जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती प्रीतिबाला बैस (प्राचार्य, कि.शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़) महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
अंतर्महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता-
24 फरवरी को जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रायगढ़ जिले के 16 कॉलेजों के 32 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ₹2100 एवं प्रमाण पत्र एरीसेन्ट कॉलेज पटेलपाली के प्रताप यादव एवं रोशन लाल चौधरी तथा द्वितीय स्थान ₹1100 एवं प्रमाण पत्र रायगढ़ कॉलेज आफ एजुकेशन कोटरापाली के छात्र नरेंद्र कुमार सोनी एवं गोपाल भोय ने प्राप्त किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को दो सो रुपए एवं प्रमाण पत्र सांत्वना पुरस्कार स्वरूप मुख्य अतिथि के कर कमलों से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वार्षिकोत्सव संयोजक प्रो. पी.के. कापड़ी एवं सहसंयोजक डॉ. के. के. गुप्ता ने किया।
वार्षिकोत्सव में पधारे वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी – बटमूल कॉलेज के सिल्वर जुबिली वार्षिकोत्सव के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए रायगढ़ के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला सहित अन्य कई अतिथियों के साथ महाविद्यालय के रजत जयंती वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस 24 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे सम्मिलित हुए जहां उनका महाविद्यालय परिवार की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन. आर. प्रधान द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। उन्होंने महाविद्यालय की विकास के लिए 15 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आशिर्वचन प्रदान करते हुए स्वेच्छा अनुदान मद से महाविद्यालय के नियमित छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु तीन-तीन हजार रुपए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
सिल्वर जुबिली के अवसर पर भूतपूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मेलन-
25 फरवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे से भूतपूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का अद्भुत सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें स्थापना सत्र 1999 से 2024 तक 25 सालों के छात्र-छात्राएं, भूतपूर्व प्राचार्य, भूतपूर्व प्राध्यापक एवं भूतपूर्व कर्मचारियों का अस्मरणीय मिलन हुआ। विद्यार्थी सम्मेलन में सम्मिलित भूतपूर्व एवं वर्तमान प्राचार्य एवं समस्त स्टाॅफ एवं अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस बीच उपस्थित भूतपूर्व प्राचार्य स्टाॅफ एवं छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए हुए पुराने पलों को याद करते हुए अपना-अपना अनुभव शेयर किया। भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ.के.के. गुप्ता ने किया।
रजत जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम-
26 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 से संध्या 5:00 तक किया गया जिसके अंतर्गत एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिमिक्री, एकांकी, नाटक, मूक अभिनय आदि विधाओं पर मंचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन वार्षिकोत्सव संयोजक प्रो. पी.के. कापड़ी एवं सहसंयोजक डॉ. के. के. गुप्ता एवं प्रो. संगीता आदित्य ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन –
23 फरवरी वरी को प्रातः 11:00 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्लो साइकिल, कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग मैं छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लिए।
पाक कला एवं सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन-
23 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे सलाद सज्जा एवं पकवान तथा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवान एवं एक से एक सलाद सज्जा का आयोजन किया गया।
समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण-
रजत जयंती वार्षिकोत्सव का समापन समारोह प्रो. डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया (कुलपति, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीमती प्रीतिबाला बैस सहित मंचासीन अतिथियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन. आर. प्रधान द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में आयोजित विविध गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को तथा रजत जयंती वार्षिकोत्सव में आयोजित खेलकूद, रंगोली, पाक-कला, सलाद-सज्जा, मेहंदी, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं तथा सत्र 2022- 23 के टॉपर छात्र-छात्राओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया।
इनकी रही उपस्थिति – समापन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पंडा, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सचिव दशरथ गुप्ता सदस्य टेकचंद गुप्ता, छबीलाल नायक तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ विक्रांत गुप्ता, डॉ. के.के.गुप्ता, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, निशांत पंडा, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं सभी छात्र-छात्राओं सहित पूर्वांचल के सेवानिवृत्त शिक्षक गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भूतपूर्व छात्र छात्राओं सहित गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...