




रायगढ़।उच्च शिक्षा का अलख जगा रहा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा,रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा, व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में पीस एजुकेशन प्रोग्राम वर्कशॉप एक परिचय का आयोजन दिनांक 26 फरवरी को सेमिनार हॉल में किया गया। इस अवसर पर पीस एजुकेशन प्रोग्राम टीम के श्री अनूप अग्रवाल ने पीस एजुकेशन प्रोग्राम के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक क्रमबद्ध तरीके से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान युग भागम भाग, आपा धापी का है , प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप से परेशान है या व्यस्त है ऐसे में खुशियों और सुकून की तलाश जारी रहता है। हमारे जीवन की निराशा को आशा के उज्जवल उजाले से प्रकाशित करे हमें आंतरिक रूप से विभिन्न चुनौतियों का सामना करने लायक , समन्वय प्रदान कर अच्छे गुणों का विकास कर उत्कृष्ट बनाता है । पीस एजुकेशन प्रोग्राम एक क्रमबद्ध अंतरवैक्तिक कौशल विकास पाठ्यक्रम है यह हमारे मन की शांति और हालचाल से संबंधित है। उन्होंने पीस एजुकेशन के पाठ्यक्रम,संचालन प्रचालन और अन्य जानकारी के साथ वर्कशॉप से जुड़े प्रश्न छात्र छात्राओं से पूछे । कार्यक्रम में वर्कशीट द्वारा पाठ्यक्रम के अनुरूप छात्र छात्राओं ने शांति,प्रशंसा, गरिमा,स्व जागरूकता,स्पष्टता,समझ ,आशा,संतोष आदि जीवन के अलंकार से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने पीस एजुकेशन प्रोग्राम वर्कशॉप का सारांश को प्रभावी ढंग से अपने शब्दों से व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रेम रावत फाउंडेशन पीस एजुकेशन प्रोग्राम वर्कशॉप आज की आवश्यकता है। इस वर्क शॉप में पीस एजुकेशन प्रोग्राम टीम से श्री अनूप अग्रवाल,सुश्री ज्योति, सु श्री नीता ध्रुव,दीप्ति पटेल,श्री शीतल प्रसाद साहू जी का विशेष योगदान रहा। वही इस अवसर पर महाविद्यालय के रेडक्रॉस रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो सुजाता दास, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना,प्रो विवेक कांबले,विद्यानंद पटेल, नरेंद्र प्रधान, प्रो केशव पटेल ,प्रो शरद पंडा, प्रो वीरेंद्र ठेठवार, प्रो सीताराम कैवर्त्य, दिनेश पटेल,प्रो अरुण कुमार गुप्ता, प्रो भारती जशवानी,प्रो यमन पटेल प्रो अंजू पटेल, प्रो रोशनी गुप्ता, दीक्षा प्रधान मैम समस्त स्टाफ तथा अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


