






रायगढ़ / दिनाँक 03/03/2024 को DKL क्लब लोहरसिंह में जूनियर चैंपियनशिप वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे जूनियर खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने संवारने हेतु सुझाव व प्रशिक्षित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8टीमों ने भाग लिया इस आयोजन में विजेता एवम उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्राइज मनी से एवम उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल परिधान से पुरस्कृत किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री खेमराज नायक डीडीसी, सुरेश सिदार छ ग पुलिस बल एवम उनके साथी रहे जिन्होंने इस आयोजन की सफलता में भरपूर सहयोग कर उद्घाटन से समापन समारोह तक समय दिया मुख्य अतिथियों के साथ साथ क्लब के वालीबॉल प्रशिक्षक श्री दिनेश चौधरी, क्लब के संरक्षक श्री दिनेश नायक, क्लब के सिनियर खिलाड़ी गोलू गुप्ता, सरोज गुप्ता, बबलू साहू, सेतकुमार गुप्ता, जितेंद गुप्ता, टीकू साहू,ओम सिदार, प्रभात नायक, पद्मन यादव, सावन सारथी, सभी ने जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व खेल के नए नए गुर सुझाव एवम खेल के प्रति उज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया।


