Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में रासेयो “बी” सर्टिफिकेट परीक्षा 2023-24 का आयोजन संपन्न

रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा,रायगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना “बी” सर्टिफिकेट परीक्षा 2023-24 का आयोजन दिनांक 4/03/2024 को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का जी व जिला संगठक श्री भोजराम पटेल जी के दिशा निर्देश तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी के संरक्षण,प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के कुशल नेतृत्व में बाह्य परीक्षक डॉ.के.के गुप्ता जी कार्यक्रम अधिकारी(रासेयो) बटमुल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना (महापल्ली)जिला रायगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई।उक्त परीक्षा में रासेयो इकाई के पात्र स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। “बी”सर्टिफिकेट परीक्षा रासेयो से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित लिखित एवं मौखिक रूप से था।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...