
रायगढ़ / प्रधानमंत्री पूरक पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय धनागर में माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा न्योता भोजन का आयोजन कराया गया। जिसमें श्रीमती प्रेमा सिदार प्रधान पाठक श्रीमती गंगा यादव शिक्षक श्रीमती ज्योति कुजूर शिक्षक श्री अंजयकुमार सूर्यवंशी शिक्षक श्री केशव चौधरी शिक्षक श्रीमती लक्ष्मीन पटेल शिक्षक द्वारा दिनांक 05. 03. 24 को न्योता भोजन का आयोजन कराया गया ।
जिसमें बच्चों को खीर पूड़ी जलेबी पापड़ आदि पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया साथ ही हायर सेकेंडरी की शिक्षिका श्रीमती धारित्री प्रधान व्याख्याता एवं श्रीमती मनदीप कौर व्याख्याता के द्वारा बड़ा एवं केला वितरित किया गया इस कार्यक्रम में गांव के सभी गणमान्य नागरिक जिसमें सरपंच श्रीमती भीष्मिता शंकर पटेल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अश्वनी यादव सदस्य श्री रामभरोस श्रीवास मातृ शक्तियों में श्रीमती सुमित्रा श्रीमती राजमती उरांव श्रीमती उमा उरांव श्रीमती सरस्वती सारथी श्रीमती नरगिस महंत आदि सभी पालक गणों रसोइया एवम् स्वीपर की सक्रिय भूमिका के साथ नेवता भोजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।



