




मुझे गर्व है ये मेरे कराते परिवार के बच्चे हैं…. रेन्सी श्याम गुप्ता





रायगढ़ / दुबई के फुजहरा शहर में आयोजित विश्व कराते स्पर्धा लीग में छत्तीसगढ़ से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में खेत्रो महानंद, स्नेहा बंजारे, देवाशीष यादव के बेहतरीन प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ को मैडल हुआ जिसके लिए तीनो खेल प्रतिभाओ ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी,महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी सहित अन्य सम्मानीय मंत्रियों ने सम्मान किया है जिसके कड़ी नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह सहित सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने तीनों खेल प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी है व छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध निवेदन किया है छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं के राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्पर्धा से मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत के साथ साथ उन्हें सरकारी एवं अन्य बड़े उघोगों में सम्मानीय जॉब देने के तत्कालीन प्रावधान हो जिससे छत्तीसगढ़ में खेल के स्तर को और बेहतरीन प्रोत्साहन मिलेगा।


