Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

एनटीपीसी तिलाईपाली में प्रभावित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

एनटीपीसी के अधिकारी दीपक सलोके को तत्काल हटाने की मांग की

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना

रायगढ़ / NTPC तिलाईपाली द्वारा प्रभावित क्षेत्र के मुआवजा क्षतिपूर्ति,भू-विस्थापित और पुनर्वास तथा रोजगार पर किये जा रहे अनियमितता एवं मांग के संबंध में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सैकड़ों की संख्या में बैठे रहे ग्रामीण। जिसमें प्रभावित ग्राम रायकेरा, रामपुर, तिलाईपाली, चोटीगुडा, विच्छिनारा और आश्रित ग्राम अजीतगढ़, कुधुरमोहा, साल्हेपाली के निवासी NTPC तिलईपाली द्वारा लगातार जनता का शोषण किये जाने तथा शासन के गाईडलाईन के विरुद्ध कार्य किये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जहां प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC द्वारा प्रभावित ग्रामिणों के पुर्नव्यवस्थापन/पुर्नवास का मुआवजा भू-अधिग्रहण के पश्चात भी प्रदान नहीं किया गया है। जिससे संलग्न सूची के व्यक्तियों को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान किये जाने एवं राजस्व अधिकारियों की समिति द्वारा कैम्प लगाकर ग्रामिणों के समस्याओं का निराकरण किये जाने की मांग की। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि NTPC द्वारा भू-अधिग्रहण के पश्चात् तेंदुपता संग्रहकों का रोजगार छिन गया है जिससे क्षेत्र के आदिवासियों की आर्थिक क्षति को लेकर लारा कम्पनी की तरह यहाँ भी तेंदुपता संग्रहकों को क्षतिपूर्ति प्रदान किये जाने और NTPC द्वारा प्रभावित क्षेत्र के रायकेरा से तिलाईपाली में VPR द्वारा माईनिंग रोड बनाया गया है जिसमें हजारों की संख्या में पेड़ों को काटकर रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसके रोकथाम हेतु उचित कार्यवाही करने एवं साथ ही सैकड़ों प्रकरण पेड़ों के मुआवजा के लिये लंबित हैं जिन्हें तत्काल मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण।ग्रामीणों की शिकायत है कि NTPC द्वारा भू-विस्थापितों को लेकर रोजगार की कोई स्पष्टनिति नहीं है और स्थानीय के स्थान पर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि सबसे पहले प्रभावित गांव के लोगों को प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही एन.टी.पी.सी.में कार्यरत सभी (एस.एन.एस. एवं सूर्या तेजा) कांट्रेक्ट संविदा कर्मचारियों को खनन श्रम दर प्रदान किये जाने की मांग तथा प्रभावित क्षेत्र के विस्थापन से मितानिन एवं ग्रामपटेल, कोटवार आंगनवाड़ी कार्यकता का रोजगार छिन रहा है अतः उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाये। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि NTPC के CSR मद से कोई जनहित का काम प्रभावित क्षेत्र में नहीं किया जा रहा है अतः कार्य के चयन हेतु स्थानीय लोगों की समिति गठन कर जनहित के कार्य को प्रदान किया जावे, साथ ही एन.टी.पी.सी. द्वारा मकान एवं परिवार का सर्वे सत्र 2018-19 में किया गया था जिसमे मकान व परिवार सर्वे दिनांक को बेस मानकर प्रभावित परिवार के उक्त दिनांक को 18 वर्ष के युवाओं को पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन तथा बोनस का लाभ दिया जाए। अन्य मांगों में बरझरिया धाम रायकेरा के लिए बिजली एवं सड़क व्यवस्था किये जाने की बात कही। उक्त 8 सूत्रीय मांगों को एन.टी.पी.सी.के द्वारा 7 दिवस के भीतर पूर्ण किया जाये। अंत में ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी नही होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन काम बंद एवं चक्का जाम किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एन.टी.पी.सी. प्रबंधन की होगी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...