
दुबई विश्व कराते स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर देश प्रदेश छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया
कोरबा / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा संस्थापक रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ कोरबा की बेटी स्नेहा बंजारे ने दुबई में आयोजित विश्व कराते स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त कर भारत छत्तीसगढ़ के नाम को गौरवान्वित करने पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस शुभ अवसर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशा ठाकुर कोरबा जिला महिलाध्यक्ष रत्ना सिंह ने अंतराष्ट्रीय खिलाडी नेहा को शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही साथ संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता जी,संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह,प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह सहित सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।


