Friday, April 10, 2026
Google search engine

सीनियर मिनी गोल्फ नागपुर राष्ट्रीय स्पर्धा में चैंपियन बनने के बाद टीम ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से भेंट की

महासमुंद / मिनीगोल्फ राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन बनने के बाद झलप निवासी इमरान व तबस्सुम ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य भेंट की । इस अवसर पर साथ में प्रदेश टीम के मैनेजर व जिला सचिव हेमंत खुटे भी उपस्थित थे। श्री सिन्हा ने थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
ज्ञात हो कि नागपुर में आयजित इस राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में 22 राज्यों से 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश को अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बलबूते दोनों खिलाड़ियों ने मिक्स डबल इवेंट (महिला – पुरुष युगल) में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है जोकि ओवर ऑल सभी केटेगरी का एक मात्र गोल्ड मेडल है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...