Sunday, April 12, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ़ के राघवेंद्र सिंघानिया अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। होटल लीला एम्बिएंस कन्वेंशन दिल्ली में दिनांक 10 मार्च को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का चुनाव संपन्न हुई जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के राघवेंद्र सिंघानिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुना गया यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़े ही गौरव का विषय है राघवेंद्र सिंघानिया के अखिल भारतीय शतरंज महासंघ में चुने जाने से राज्य के शतरंज खिलाड़ियों एवं खेल को एक नई गति मिलेगी
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अखिल भारतीय शतरंज महासंघ राघवेंद्र सिंघानिया ने अपने उदबोधन में कहा कि शतरंज में विकास को लेकर हम कृत संकल्प है। आने वाले दिनों में देश के सभी राज्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ में शतरंज का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे
सिंघानिया जी ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जायगी। जिससे राज्य के बाहर होने वाले चेस प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर सके, दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कराया जायेगा एवं आने वाले दिनों में स्कूल स्तरों में शतरंज की गतिविधियों की रुपरेखा तैयार की जाएगी
बैठक में उपस्थित विनोद राठी, महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, ने कहा कि आप सभी जुझारू ,कर्मठ, निष्ठावान और शतरंज के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। मुझे पूरी उम्मीद है आप सब और दुगुने उत्साह के साथ काम करेंगे। प्रदेश में शतरंज का विकास अब तेज गति से होगा। ‘हमारी एक साथ यात्रा उल्लेखनीय रही है और हमने जो प्रगति की है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। साथ मिलकर, हम विकास के नए रास्ते तलाशेंगे, विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करके उच्चतम स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक और उपलब्धियां जीतने का प्रयास करेंगे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ‘नवगठित कार्यकारिणी की सूची (2024 – 2027) इस प्रकार है
अध्यक्ष – नितिन नारंग, हरयाणा
उपाध्यक्ष- डी पी अनंता, कर्नाटक
उपाध्यक्ष- दिब्येन्दु बरुआ, वेस्ट बंगाल
उपाध्यक्ष- राघवेंद्र सिंघानिया, छत्तीसगढ़
उपाध्यक्ष- महावीर रांका, राजस्थान
उपाध्यक्ष- अनिल कुमार रायजादा, उत्तर प्रदेश
उपाध्यक्ष- रेपो रोंया, अरुणाचल प्रदेश
सचिव – देव अजय भाई पटेल, गुजरात
कोषाध्यक्ष- धर्मेंद्र कुमार, बिहार
संयुक्त सचिव – कंदरपा कलिता, असम
संयुक्त सचिव – प्रसन्नता कुंडू, त्रिपुरा
संयुक्त सचिव – एच लालथलमुआँ, मिजोरम
संयुक्त सचिव – सोइबम मांगिजाओ, मणिपुर
संयुक्त सचिव – संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश
संयुक्त सचिव – मनीष कुमार, झारखण्ड

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, श्री नितिन नारंग ने भी पैनल को अपना विशाल जनादेश देने के लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) सभी हितधारकों के विचारों को समायोजित करते हुए एक संयुक्त परिवार के रूप में काम करेगा। हमारे खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और मैं इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए सभी से सहयोग चाहता हूं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी श्री वी.के. राठी, महासचिव, श्री प्रदीप दास, कोषाध्यक्ष, श्री हेमन्त खुटे, सचिव, श्री एम.चन्द्रशेखर, उपाध्यक्ष, श्रीमती भावना बोहरा, उपाध्यक्ष, श्री विश्वाश मेश्राम, उपाध्यक्ष, श्री सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष, डब्ल्यूएफएम किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष, श्री ललित भंसाली, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव श्री आनंद अवधिया, श्री ईश्वर सिंह राजपूत, श्री सुबोध कुमार सिंह, श्री विकास शर्मा, श्री सरोज कुमार वैष्णव, श्री शशांक शेंडे, राज्य समन्वयक, श्री नवीन शुक्ला, अध्यक्ष, निर्णायक आयोग, श्री अलंकार भिवगडे, अध्यक्ष, प्रशिक्षक आयोग श्री रवि कुमार, हेड क्वॉर्टर को-ऑर्डिनेटर श्री योगेश डाकलिया, निष्पादन समिति के श्री दीपंकर सेनगुप्ता, श्री शिवशंकर अग्रवाल, श्री आशीष राठी, श्री दिनेश लांबा, श्री आर.सी. अग्रवाल, श्री शरद उकेय, श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्री मोहन सोनी, श्री नवीन जिंदल, ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...