





राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त अलीशा अंसारी व पुरे भारत में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक विजेता रजनी देवांगन, पर्वतारोही याशी जैन, विश्व कराते मेडलिस्ट स्नेहा बंजारे जैसे प्रतिभाओं को उचित सुविधा मिले

रायगढ़ / अपने संघर्ष भरे जीवन से ऊपर उठकर कोई प्रतिभा जब राष्ट्रीय स्तर अंतराष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत होता है भारत सरकार राज्य सरकार द्वारा तो उन्हें सरकार पूरी सुविधा जॉब के साथ दे जिससे वो अपने आगे के लक्ष्य तक पहुंच सके ये कथन सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता के है जो स्वयं नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार से जुड़कर युथ अवार्ड, युथ क्लब अवार्ड व युवाकृति भारत सरकार अवार्ड प्राप्त कर चुके है साथ ही 15 साल लगातार नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार प्रोग्राम से जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी एवं अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके है श्याम गुप्ता ने कहा छत्तीसगढ़ में अनेक प्रतिभा है बस उन्हें सहारे सहयोग की जरुरत है उसने तत्काल के सम्मान प्राप्त करने वाले अपने मित्र नौशाद की बिटिया का राष्ट्रीय योजना मे राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त करना , अपने कराते परिवार की बिटिया स्नेहा बंजारे के विश्व कराते स्पर्धा दुबई में रजत पदक प्राप्त करना, पुरे भारत में इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय दिल्ली में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली रजनी देवांगन, पर्वतरोही याशी जैन जैसे बिटिया शामिल है जिन्होंने दुनिया के सबसे उची चोटी मौउंट एवरेस्ट जैसे यूरोप की उची चोटी जैसे चार उची चोटी में फ़तेह हासिल की है ये सिर्फ छत्तीसगढ़ की कुछ बिटिया की ही बात हो रही है ऐसे प्रतिभाओं को जो अलग अलग क्षेत्रों विषय पर बेहतरीन है उन्हें राज्य सरकार भारत सरकार ज्यादा बिना कुछ सोचे सुविधा सपोर्ट करें l


