

महापल्ली:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना (महापल्ली) रायगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना “बी” सर्टिफिकेट परीक्षा 2023-24 का आयोजन दिनांक 13/03/2024 को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का जी, जिला संगठक श्री भोजराम पटेल जी के दिशा निर्देशानुसार बटमूल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी के कापड़ी एवं प्रो. पी के गुप्ता के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में बाह्यपरीक्षक कि. शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीप्ति निकुंज की गरिमामय उपस्थिति में सत्र 2023-24 की “बी” प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त परीक्षा में महाविद्यालय के 12 पात्र स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का निर्धारित समय में लिखित और मौखिक दोनों रूप में आयोजित किया गया। रासेयो के “बी” प्रमाण पत्र परीक्षा के संचालन में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पीके कापड़ी, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. नीलकंठ निषाद, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान एवं महाविद्यालय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।


