Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

साक्षी के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन

निबंध,चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया

पिथौरा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पोटापारा में कक्षा दूसरी की छात्रा साक्षी के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दरमियान विद्यालयीन सभी बच्चों को खीर, पुड़ी व हलवा खिलाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी गई।
छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा पिथौरा इकाई द्वारा विज्ञान पखवाड़ा दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल कसहीबाहरा में आयोजित स्पर्धा निबंध लेखन,चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के प्रेस सचिव हेमन्त खुटे ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक दीक्षित ने तथा आभार प्रकट संस्था प्रमुख सरस्वती पटेल ने किया । इस अवसर पर नूतन साहू,पूनम प्रजापति ,दीपा पटेल,सरोज पटेल, विद्यावती ध्रुव ,बेदराम सिन्हा सहित शाला प्रबंध एवं विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...