Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

शासकीय देशी शराब की नकल शराब बनाकर बेचने वाले अन्तराजीय गिरोह को मुंगेली पुलिस विभाग ने पकड़ा

बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ाया ये मुंगेली पुलिस विभाग की बड़ी सफलता

मुंगेली: शासकीय देसी शराब की नकल बनाकर देशी प्लेन मदिरा बनाकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता । कुल मात्रा 208 बल्क लीटर जब्त।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय गिरिजा शंकर जायसवाल (भा पु से) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को विशेष मीटिंग लेकर आदर्श आचार संहिता के पालन में अवैध शराब युवा सट्टा खाई वालों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एवं अनुभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के निर्देशन में आज दिनांक 21 3.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम घुठेली के तालाब के समीप पूर्व में शराब भट्टी में काम करने वाला जाकिर खान घुठेलि गांव के नारायण राजपूत के सहयोग से अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शासकीय दुकान में मिलने वाली देशी प्लेन मदिरा जैसी मदिरा बनाकर अन्यत्र बिक्री करता है की सूचना तस्दीक व कार्रवाई हेतु थाना से हमराह स्टाफ को लेकर सूचना स्थल पर जाकर दबिश दिया गया जिसमें गवाहों के समक्ष आरोपी (1) नारायण राजपूत पिता कमलेश उम्र 27 वर्ष निवासी घुठेली थाना पथरिया (2)जाकिर खान पिता कादर खान उम्र 48 वर्ष निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश (3) सुरेंद्र कुमार सिंह पिता रतन उम्र 24 वर्ष निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश (4)महेंद्र वर्मा पिता उमेश वर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन बनवारी उत्तर प्रदेश (5) राजेंद्र खंडकर पिता लल्लू खंडकर उम्र 19 वर्ष निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा बनाते हुए हिरासत में लिए जिनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क ,34 (2 ) ,36, 50, 59 (क) ट्रेडमार्क एक्ट 103, 104 एवं 420 465 468 भा द वि के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए जाकर विवेचना की जा रही है प्रकरण में जप्तसुदा सामग्री (1.)केमिकल युक्त स्पिरिट सफेद रंग का प्लास्टिक खाली डब्बा ( 2). देसी मदिरा का होलोग्राम (3. ) देसी मदिरा का स्टीकर (4). मदिरा 180 एम एल क्षमता वाली सीसी का ढक्कन 50 नग (5.) खाली सीसी 180 एम एल क्षमता वाली ( 6.) महिंड्रा जाइलो वाहन क्रमांक यूपी93 AB 6575 कीमती चार लाख रुपए (7.)24 पेटी देसी प्लेन मदिरा प्रत्येक पेटी में 48 48 सीसी 180 एम एल क्षमता वाली जुमला 208 बल्क लीटर देसी प्लेन मदिरा कीमती 92160 रुपए (8) . एल्को मीटर यंत्र (9). एक मशीन ढक्कन को सील बंद करने वाला (10). खाली कार्टून 5 नग है एक बड़ी सफलता मुंगेली पुलिस विभाग की है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...