Sunday, June 21, 2026
Google search engine

सोनिया पटेल ने शिशु भवन हॉस्पिटल के डॉक्टरों के ऊपर लगाए गम्भीर आरोप

गलत इलाज से बच्चे की जान गई कलेक्टर से की शिकायत

बिलासपुर पटेलपारा तोरवा क्षेत्र के रहने वाले मनोज पटेल और सोनिया पटेल ने बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष शिशु भवन अस्पताल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया पटेल का आरोप है कि ईदगाह चौक के पास स्थित शिशु भवन के डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके दो महीने के बच्चे की जान चली गई।
सोनिया पटेल ने बताया कि वह अपने नवजात शिशु को चेकअप के लिए शिशु भवन ले गई थी वहां के डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे ने पेट में ही पानी पी लिया है कुछ दवाई देनी पड़ेगी घबराने की बात नहीं है 48 घंटे में बच्चा ठीक हो जाएगा। इतना कहकर शिशु भवन में बच्चे को एडमिट कर लिया गया। दो दिन बाद वहां के डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की तबीयत खराब है ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन फेल हो गया है। लगभग दो महीने तक अपने यहां भर्ती रखने के बाद शिशु भवन के डॉक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया यह कहते हुए कि यहां इसका इलाज नहीं होगा कहीं और ले जाओ।
सोनिया पटेल ने शिशु भवन के डॉक्टर पर आरोप लगाया कि अपने अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद उसने सभी डॉक्टरों को यह कह दिया कि इसे कोई भी अपने अस्पताल में भर्ती न करे। नवजात के माता-पिता ने बताया कि वह शहर भर के अस्पतालों में भटकते रहे लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उनके बच्चे का इलाज नहीं किया।उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्चे को बिना एंबुलेंस बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के रायपुर भेज दिया गया। रायपुर एम्स के डॉक्टरों ने जब शिशु भवन के डॉक्टर से बच्चों के इलाज के रिपोर्ट मांगी तो शिशु भवन ने वह रिपोर्ट भी एम्स के डॉक्टर को उपलब्ध नहीं करवाई इस लापरवाही के चलते बच्चे का ठीक से इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई शिकायतकर्ता सोनिया पटेल का कहना है की जैसा हमारे बच्चे के साथ हुआ है वैसा किसी और के बच्चे के साथ ना हो यह दुख किसी और को चिल्लाना पड़े इसलिए हम न्याय चाहते हैं और ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...