Sunday, June 21, 2026
Google search engine

तमनार धीमी गति से चल रहे रोड के काम के चलते ट्रेलरों के जाम से निजात दिलाने जनपद में बैठक सम्पन्न

पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यानन्द राठिया जी एवं विधायक विद्यावती सिदार के मुख्य आतिथ्य में एसडीएम ने बैठक रखवाया

डीएसपी अभिनव उपाध्याय जी के साथ साथ सभी माइंस एवं प्लांट कर्मचारियों सहित ट्रेलर यूनियन, जनप्रतिनिधियों, की उपस्थिति में सर्वदलीय बैठक सम्पन्न

जिला ट्रेलर यूनियन अध्यक्ष दयानंद ने गाड़ी के जाम होने के मुख्य कारण जिंदल को बताया

रायगढ़ तमनार / एसडीएम घरघोड़ा,एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय जी के द्वारा तमनार जनपद में सर्वदलीय बैठक जिसमें तमनार क्षेत्र पूंजीपथरा तक चल रहे रोड के काम के चलते हो रहे जाम से आम जनता से लेकर सारा खास तक आवागमन से बहुत ज्यादा प्रभावित है कारण स्थानीय तमनार क्षेत्रों में जिंदल से लेकर बड़ी बड़ी कम्पनी के माइंस पावर प्लांट हो गए हैं लगातार चल रहे ट्रेलरों के चलते स्थानीय रोड बहुत ही ज्यादा खराब हो गए हैं जिसे बनवाये जा रहे पर लागातार गाड़िया चल रही है तो काम की गति बहुत धीमा जिसके लिए आज बैठक रखी गई सबने अपना पक्ष रखा जनहित के लिए जिसमें सर्वसहमति से बारिश से पहले रोड को कम्प्लीट करने पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनता के पक्ष से पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यानन्द राठिया जी, विद्यायक विद्यावती सिदार, अश्वनी पटनायक, रमेश बेहरा, ट्रेलर यूनियन के जिला अध्यक्ष दयानंद पटनायक ,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन, व्यापारी संघ, उघोगों प्लांट के प्रतिनिधियों उपस्थित रहे जिसमें जहाँ भाजपा नेता जतिन ने पी डब्ल्यू डी विभाग के रोड काम को लेकर उनके विभाग और ठेकेदार की कमी को गिनवाते हुए उनके नियत को बताया वहीँ पर ट्रेलर यूनियन के जिलाध्यक्ष दयानंद पटनायक ने बिना पार्किंग के जिंदल अन्य कम्पनी के लापरवाही रोड किनारे गाड़ियों के खड़े जाम करने को लेकर जिंदल कम्पनी के लापरवाही को स्पष्ट किया और सुधार को लेकर एसडीएम और डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा सुधार करवाने दखल देने पर उनके सहयोग करने की बात रखी वहीं पारी पारी जनप्रतिनिधियों ने रोड पर डस्ट समस्या पानी छिड़काव बासन पाली घरघोड़ा रोड पर गाड़ी नहीं चलाने को लेकर बात रखी जिसमें विधायक विद्यावती सिदार एवं पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने भी समर्थन किया और जनप्रतिनिधियों द्वारा मांगो को जायज मांग बताया वहीँ उन मांगों को एसडीएम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने भी समर्थन करते हुए जिन्दल के अधिकारियों को अडानी के अधिकारियों को जल्द निराकरण करने 3 तारीख के भीतर इसे पूरा करने की बात रखी और सभी कम्पनी के स्वयं के पार्किंग रखने जिससे रोड पर गाड़ी जाम न लगे नियम के तहत दिशा निर्देश दिया वही यह बैठक को अच्छा पहल बताते हुए क्षेत्रों की समस्या को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों स्थानीय सभी संगठन को एक होकर ऐसे मिलकर शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए पूरा करवाने के लिए अपनी बात रखने की तारीफ करते हुए विधायक विद्यावती सिदार पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यानन्द राठिया वरिष्ठ अश्ववनी पटनायक, रमेश बेहरा सहित सभी नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के अध्यक्ष संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता व्यापारी संघ से गोपाल गुप्ता साथी गण सभी ने इस मीटिंग से स्थानीय जन समस्याओं को लेकर ठोस निर्णय पर विश्वास व्यक्त किया यह गरिमामय अवसर पर सभी पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे साथ ही तमनार से पूंजीपथरा तक चल रहे रोड के काम को व्यवस्थित करने जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम, डीएसपी ने जाकर देखते हुए उसे काम में तेजी लाने बारिश से पहले रोड को कम्प्लीट करने का आश्वासन दिया जिससे जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...