Friday, April 10, 2026
Google search engine

पी एम विश्वकर्मा योजना के समन्वयकों का राजधानी में हुआ सम्मान

रायगढ़ जिले के पदाधिकारी भी हुए शामिल।

=========================
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केन्द्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश, जिला एवं विधान सभा स्तर में समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में समस्त समन्वयकों एवं सह समन्वयकों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के समस्त जिले के पदाधिकारी इस महती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव,प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पी एम विश्वकर्मा योजना के प्रदेश समन्वयक वी विश्वनाथन आचारी ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस महती कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। रायगढ़ जिला समन्वयक मनोरंजन साहू, सह समन्वयक हिमांशु चौहान, रायगढ़ विधानसभा समन्वयक स्वप्निल स्वर्णकार , है सह समन्वयक प्रकाश कुमार गुप्ता, धरमजयगढ़ समन्वयक भोजेश्वर बेहरा, सह समन्वयक भारत साहू, खरसिया समन्वयक सनात नायक, सह समन्वयक उमाशंकर शर्मा, लैलूंगा समन्वयक रामचरण कुंभकार, सह समन्वयक हरे राम सिदार का सम्मान राजधानी में किया गया। जिला समन्वयक मनोरंजन साहू ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में लगभग दो लाख अस्सी हजार कामगारों का पंजीयन हो चुका है। जिसमें रायगढ़ जिले के 24 हजार चार सौ 27 कामगार सम्मिलित हैं। इस श्रेणी में 19 प्रकार के कामगार सम्मिलित हैं। इस योजना का उद्देश्य विश्वकर्मा कामगारों को आर्थिक सहायता एवं प्रशिक्षण के जरिए उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उनको मुख्य धारा से जोड़ना है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...