
विदाई छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा – हेमन्त खुटे
पिथौरा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां स्कूली बच्चों ने अपने सीनियर छात्र – छात्राओं को विदाई दी। विदाई के इस खास मौके पर संस्था प्रमुख हेमन्त खुटे ने कहा कि विदाई छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।हम इस तरह के अनमोल यादों को हमेशा अपने स्मृति पटल पर जीवनपर्यंत संजोकर रखते है। हेमन्त खुटे ने सविधान निर्माता डॉ बी आर अम्बेडकर तथा मिसाइल मेन व भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के छात्र जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों से सीख लेकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक हितेश पटेल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक दिलीप पटेल,तबस्सुम,घनश्याम ठाकुर ,संतोष साहू सहित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे उपस्थित थे। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को उपहार स्वरूप कलम भेंट की।


