Friday, April 10, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ स्टेट सीनियर ओपन व वूमेन फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप पिथौरा में

प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ियों का 64 खानों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

7 जून से बिछेगी पिथौरा में शतरंज की बिसात

इनाम स्वरूप ₹ 85000 की नगद राशि खिलाड़ियों को प्रदाय किए जायेंगे

पिथौरा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सहयोग से पिथौरा के अग्रसेन भवन में 7 जून से 10 जून तक सीनियर महिला व पुरुष की राज्य चयन स्पर्धा कराई जाएगी।
राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य की प्रतिष्ठित सीनियर स्पर्धा है जिसे ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा फीडे रेटिंग की मान्यता दी गई है।इस स्पर्धा के आधार पर प्रदेश की टीम बनेगी जिसमें महिला व पुरुष वर्गो से अलग -अलग टॉप 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चयन स्पर्धा के लिए किया जावेगा।
हेमन्त ने आगे स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य चयन स्पर्धा 9 चक्रों में अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ के नाम से ए आई सी एफ आई डी , ऑल इंडिया चेस फेडरेशन व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से 2024 का जीवित पंजीयन आवश्यक है। स्पर्धा हेतु विस्तृत जानकारी के लिए खिलाड़ी राज्य शतरंज संघ द्वारा जारी ब्रोशर अथवा वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा। स्पर्धा में कुल ₹ 85000 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को दिए जायेंगे।
पुरस्कार का विवरण इस प्रकार है
मुख्य पुरस्कार के तहत पहला ₹12000 व ट्रॉफी, दूसरा ₹10000 व ट्रॉफी,तीसरा ₹ 8000 व ट्रॉफी,चौथा ₹6000 व ट्रॉफी , पांचवां से छठवां तक ₹4000- 4 000 व मेडल तथा सातवां से दसवां तक ₹2000 -2000 व मेडल ।
वूमेन कैटेगरी में
पहला ₹7000 व ट्रॉफी,दूसरा ₹5000 व ट्रॉफी,तीसरा ₹4000 व ट्रॉफी तथा पांचवां से आठवां तक ₹2000 -2000 व मेडल । इसके अलावा विशेष पुरस्कार के अंर्तगत बेस्ट महासमुंद को ₹2000 व मेडल,बेस्ट बस्तर संभाग ₹2000 व मेडल,बेस्ट सरगुजा संभाग ₹2000 व मेडल ,बेस्ट वेटरन ₹2000 व मेडल,स्पेशली एबल ₹2000 व मेडल ,यंगेस्ट प्लेयर ₹2000 व मेडल विजेताओं को इनाम स्वरूप दिए जायेंगे।
स्पर्धा में भाग लेने हेतु ₹ 1000 प्रवेश शुल्क रखा गया है। सरगुजा व बस्तर संभाग के खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई है । स्पर्धा फीडे रूल्स के तहत स्विस पद्धति से खेली जावेगी जिसमें प्रत्येक खिलाड़ियों को टाइम कंट्रोल के तहत 60-60 मिनट व प्रत्येक चाल में 30 सेकंड की इंक्रीमेंट दिए जायेंगे।स्पर्धा के दरमियान निर्धारित समय पर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल में रहना अनिवार्य है।अगर कोई खिलाड़ी 15 मिनट विलम्ब से पहुंचता है तो उनके अपोनेंट को वॉक ओवर दे दिया जाएगा। स्पर्धा संबंधी अन्य किसी आवश्यक जानकारी हेतु हेमन्त खुटे ,टेक्निकल हेल्प व राज्य संघ से पंजीयन हेतु रॉकी देवांगन तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से नए पंजीयन या नवीनीकरण हेतु ओमप्रकाश से खिलाड़ी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर खिलाड़ी अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...