

बटमूल कॉलेज एवं आयुष स्वास्थ्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का हुआ समापन
करें योग रहे निरोग की नारा से गूंजा परिसर
बटमूल कॉलेज में 21 जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया



महापल्ली:- पूर्वांचल स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिसर में संचालनालय आयुष रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ डॉ.मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली एवं बटमूल आश्रम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल.पटेल के संरक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में पंचदिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर 17 जून से 21 जून तक आयोजित किया गया। प्रतिदिन योग प्रशिक्षिका कुमारी वर्षा प्रधान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के प्रभारी चिकित्सक डॉ सुभाष चन्द्र झा द्वारा प्रतिदिन प्रोटोकॉल के अनुसार आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो स्वयंसेवक पूर्वांचल के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में बालक एवं बालिकाओं की सहभागिता रही। जिसमें श्री अशोक निषाद (बीडीसी), श्री दशरथ पटेल, श्री रामावतार अग्रवाल, डॉ. कृष्णा गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, सुश्री गंगा सिदार, श्री विद्यानंद सिदार, श्री संपत पटेल, श्री कृष्णलाल गुप्ता, श्री आनन्द अग्रवाल, श्री अरूण सा, श्री ठाकुरदत्त गुप्ता, बनुजा गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्रीमती ललिता गुप्ता, श्रीमती प्रेमशीला गुप्ता, श्री प्रेमानन्द श्री हरिप्रसाद बारिक, श्री भोगीलाल भोय एवं रासेयो स्वयंसेवक प्रशांत मेहर, सूरज चौहान, संध्या सिदार, बासंती राठिया, मुकुंद माझी, यमुना मेहर, सुशीला यादव की सक्रिय उपस्थिति रही। उद्बोधन की कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल , मुख्य अतिथि श्री अशोक निषाद, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं श्री भोगी लाल भोय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपना अपना अनुभव प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सुभाष चन्द्र झा ने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए कहा। रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा गुप्ता ने पांच दिवसीय योग शिविर में शामिल होने के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


