Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

*28 जून, रायगढ़* । दिनांक 23/06/2024 को स्थानीय महिला द्वारा थाना धरमजयगढ़ में युवक बलराम मृधा पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।घटना को लेकर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा पीड़ित महिला से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया । महिला बताई कि बीते 29 मई को उसका पति व घर के अन्य सदस्य कोरबा गए हुए थे । इसी बीच गांव का बलराम मृधा घर में अकेली पाकर उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया । महिला के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा आरोपी बलराम मृधा पर अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के सकुनत पर दबिश दी गई । आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया था । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर तैनात किए गए थे । आज सुबह मुखबिर सूचना पर टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम द्वारा दबिश देकर *आरोपी बलराम मृधा (उम्र 25 साल) निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को हिरासत में लिया गया । आरोपी की मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी के कृत्य पर विधिवत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...