Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

26 जुलाई से मुंगेली में आयोजित होने जा रही जूनियर स्टेट चैंपियनशिप

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा की मिली मान्यता

बालक व बालिका वर्ग से 4 – 4 खिलाड़ियों का होगा राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा चयन

महासमुंद – ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सहयोग से मुंगेली में मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा जूनियर चेस चैंपियनशिप का आयोजन 26 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जा रहा है। इस स्पर्धा में 19 वर्ष से नीचे के बालक – बालिका भाग ले सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा के आधार पर प्रदेश टीम बनेगी जिसमें दोनों वर्गों से 4 – 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जायेगा। इस स्पर्धा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है जिससे शतरंज के उदीयमान खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त कर सकते है वहीं पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपनी रेटिंग में इजाफा कर सकते हैं।
इस स्पर्धा के बालक वर्ग में विजेता को 7000 रुपए व ट्रॉफी तथा उप विजेता को 5000 रुपए व ट्रॉफी प्रदान किए जायेंगे। तीसरे से छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः ₹ 3000,₹ 2000,₹ 1500- 1500 रुपए की नगद राशि व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा । इसी तरह से बालिका वर्ग में विजेता को ₹5000 व ट्रॉफी तथा उपविजेता को ₹4000 रुपए व ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दिए जायेंगे। तीसरे से छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को क्रमशः ₹3000,₹2000,₹ 1500 – 1500 व मोमेंटो इनाम के रूप में मिलेगा।
स्पर्धा स्विस लीग पद्धति से 9 चक्रों में खेला जाएगा। प्रतिभागियों को पूरे चक्र खेलना होगा । सर्वाधिक अंकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। प्रत्येक खिलाड़ियों को स्पर्धा के दरमियान 1 – 1 घंटा का समय प्रत्येक चाल पर 30 सेकंड का इंक्रीमेंट के साथ दिया जाएगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ में निवासरत कोई भी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते है। सभी खिलाड़ियों का वर्तमान में राज्य संघ व ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से जीवित पंजीयन आवश्यक है।
इस स्पर्धा में 1000 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर व सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट के तहत 50 प्रतिशत रियायत देते हुए 500 रुपए निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों के रुकने हेतु निशुल्क डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। उक्त स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 19 जुलाई रात्रि 9 बजे तथा 250 रुपए विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई रात्रि 9 बजे निर्धारित है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...