Sunday, June 21, 2026
Google search engine

विशेष अभियान के तहत संदिग्धों की जांच और किराएदारों के सत्यापन के पुलिस ने चलाया विशेष अभियान रायगढ़ के सभी थानाक्षेत्र में पुलिस ने किरायेदारों के साथ होटल ढाबा बस स्टेंड रेल्वे स्टेशन पर की संदिग्धों की जांच

*19 जुलाई, रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में किराएदारों के सत्यापन व संदिग्धों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है । आज दिनांक 19.07.2024 के सुबह सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने किरायेदार चेक किये । अधिकारियों ने मकान मालिकों से कहा गया कि वे मकान किराये पर देते समय पूर्ण सावधानी बरतें तथा किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। रायगढ़ में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड पर मुसाफिरों की जांच की गई । जवानों ने मुसाफिरों के समानों की जांच के साथ आने-जाने की जानकारी ली, उनके पहचान पत्र चेक किये गये । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने खरसिया में जवानों के साथ संदिग्धों और किरायेदार जांच में शामिल रहे ।

विशेष अभियान दौरान सभी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि पर दिन भर चेकिग अभियान चला । थाना प्रभारी ने अपने इलाके में होटल, ढाबे, सराय, धर्मशाला में चेकिग कर वहां ठहरे लोगों की जानकारी हासिल की और रजिस्टर चेक किये । संचालकों को उनके यहां आकर रूकें व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें कहा गया । विशेष अभियान में दिगर प्रांत के रहवासियों को उनके शहर में श्रम या व्यवसाय करने की समझाइश दी गई ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परबटमूल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास

एनएसएस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग-शिविर संपन्न महापल्ली, 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय...