Sunday, June 21, 2026
Google search engine

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

रायगढ़/ शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के दिन अवकाश होने पर उसके दूसरे दिन दिनांक 22/ 07/ 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में सेवानिवृत शिक्षक एवं पुसौर अंचल के प्रसिद्ध कर्मकांड और ज्योतिष के जानकार श्री गुणनिधि सतपथी एवं सेवानिवृत शिक्षक श्री राजकुमार सिदार जी की गरिमामयी आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा का महान् पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा अनुसार सरस्वती माता एवं महर्षि वेदव्यास जी के पूजन वन्दन के साथ हुआ। अतिथियों का श्रीफल एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना , गुरु वंदना आदि मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के संचालक श्री आर.पी. साव ने रामायण के प्रसंग का उदाहरण देते हुए गुरु के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। संस्कृत की व्याख्याता श्री संजय कुमार गुप्ता द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव की प्रासंगिकता एवं महर्षि वेदव्यास जी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि महाभारत , अट्ठारह पुराण , ब्रह्म सूत्र आदि की रचना एवं वेदों का संकलन कर महर्षि वेदव्यास जी ने मानव जाति का महान् उपकार किया। वरिष्ठ व्याख्याता श्री आर के पटेल ने विभिन्न उदाहरण देते हुए सभी युगों में गुरु की महत्ता को सिद्ध किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुणानिधि सतपथी जी ने गुरु के महत्व का वर्णन करते हुए गुरु को ब्रह्मा विष्णु एवं शिव के रूप में अपने उद्बोधन में प्रतिपादित किया तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को अनुशासन पर्व के रूप में भी परिभाषित किया।विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार सिदार जी का भी विशिष्ट उद्बोधन एवं आशीर्वचन प्राप्त हुए। उद्बोधन के अंतिम कड़ी के रूप में संस्था की प्राचार्य श्रीमती ए.बी. केरकेट्टा महोदया जी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की। श्रीमती केरकेट्टा जी ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित की।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण भागीदारी रहा। रासेयो इकाई पुसौर के कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता एवं स्वयंसेवकों का भी पूर्ण भागीदारी रहा। अंत में कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परबटमूल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास

एनएसएस एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर महापल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पंचदिवसीय योग-शिविर संपन्न महापल्ली, 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय...