Saturday, April 11, 2026
Google search engine

राज्य जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा संपन्न

रायपुर के शुभांकर बामलिया व तनिषा ड्रोलिया को मिला राज्य चैंपियन का
खिताब

शतरंज एक रणनीतिक खेल है – अरुण साव

मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के दिशा निर्देश तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के विशेष सहयोग से मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित राज्य जूनियर शतरंज चयन स्पर्धा (अंडर -19 बालक – बालिका वर्ग) का समापन हुआ।
समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, डॉ विनय गुप्ता,प्रवीण वैष्णव,विष्णु बिंदल,मोहन मल्लाह, शैलेश पाठक थे।
मुख्य अतिथि अरुण साव (उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ) ने अपने उदबोधन में कहा कि शतरंज एक रणनीतिक खेल है। यह योजना बनाने के कौशल को मजबूत तथा चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है।इसे सभी उम्र के लोगों को खेलना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन राज्य सचिव हेमंत खुटे ने कहा कि मुंगेली सरीखे छोटी सी जगह में प्रत्येक वर्ष राज्य चैंपियनशिप का होना और खिलाड़ियों का यहां पर बढ़ – चढ़कर सहभागिता करना एक बड़ी उपलब्धि है। मुंगेली जिला शतरंज संघ उत्कृष्ट आयोजन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हार – जीत खेल का एक हिस्सा है। इसलिए खिलाड़ी इसे ज्यादा गंभीरता से न ले। खेल के प्रति निरंतरता बनाए रखे सफलता अवश्य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि डॉ विनय गुप्ता,प्रवीण वैष्णव,मोहन मल्लाह,विष्णु बिंदल ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
यह प्रतियोगिता 9 चक्रों में अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार स्वीस लीग पद्धति से खेली गई। इस स्पर्धा के आधार पर प्रदेश की टीम गठित की गई। प्रदेश की टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – बालक वर्ग में शुभांकर बामलिया रायपुर,गगन साहू रायगढ़,अर्पित कुमार सिंह बिलासपुर,
इसी तरह से बालिका वर्ग में तनीषा ड्रोलिया रायपुर, धारणी साहू बालोद,अंशिका मिंज रायपुर, रुतुजा कोरबा । ये सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...