Saturday, April 11, 2026
Google search engine

प्रदेश सचिव शतरंज संघ हेमंत खुटे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को खेल पत्रिका भेंट की

/  छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने अपनी ‘ खेल पत्रिका ‘ शतरंज सम्राट की प्रति मुंगेली में आयोजित राज्य जूनियर चेस चैंपियनशिप के दरमियान भेंट की।इस अवसर पर साथ में हैं मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले।
ज्ञात हो कि मंदसौर (मध्यप्रदेश) से निरंतर 37 वर्षों से प्रकाशित यह पत्रिका भारत की एकमात्र हिंदी पत्रिका है जिसमें हेमंत खुटे विगत 25 वर्षों से कार्यकारी संपादक के रूप में अपना निशुल्क योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा हेमंत छत्तीसगढ़ से प्रकाशित कई अखबारों के लिए भी जाने शतरंज को, ग्रेंडमास्टरो ने कैसे खेला,जाने शतरंज को , चेस लुक जैसे कई कॉलम के लिए भी निशुल्क सेवा दे चुके है। शिक्षण के साथ – साथ लेखन कार्य के लिए वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ शासन ने हेमंत खुटे को डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सम्मान नवाजा था।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...