
रायगढ़ / पुसौर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों सेजेस कोड़ातराई, सेजेस पुसौर, लिटिल एंजल तड़ोला, हायर सेकंडरी तेतला, हायर सेकंडरी बड़े भण्डार के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया भी संपन्न हुआ। जिसमे व्यायाम शिक्षक प्रेम नायक, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र साहू, सुरेश कुमार डेंजारे, राजेंद्र साहू,भारती शर्मा, सुमन पात्र, मंजू पटेल सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए चयन प्रक्रिया को पूर्ण कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम तैयार किया।
इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक संसाधन जैसे ग्राउंड बॉल नेट आदि सभी सुविधाओं को डी के एल क्लब द्वारा व्यवस्थित किया गया। क्लब के मैनेजर सरोज गुप्ता की भी सहभागिता रही।
पिछले 3चार वर्षों से लगातार डी के एल क्लब खेल और खिलाड़ियों के प्रति जुझारू रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में भी जैसे पुलिस भर्ती,वन रक्षक भर्ती, रेलवे भर्ती आदि हेतु भी प्रतीभागियो को फिजिकल फिटनेस का कैंप लगाकर मदद कर रहा है।
प्रत्येक वर्ष क्लब में शालेय खेल में ब्लॉक स्तरीय, जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है।
क्लब के संचालक श्री दिनेश कुमार चौधरी जो कि स्वयं क्रीड़ा शिक्षक हैं ने खेल से जुड़े रहने पर जोर देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की है।


