


रायगढ़ / भाजपा जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 06 खेमराज नायक जो अपने हर अनोखे काम, सेवा देशभक्ति निस्वार्थ भाव से जाने जाते है , जो अपने नए नए-नए कार्यों के लिए सुर्खियों रहते है, अब वें गौरैया को बचाने की मुहिम छेड़ दी है, वे मिट्टी से बने बसेरा अब अपने पूरे पुसौर के ग्रामीण क्षेत्रों से सभी लोगो को निशुल्क में बसेरा वितरण करेंगे। जिसकी शुरुवात उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता महेश साहू को बसेरा भेंट करके की है उनकी इस कार्य को लेकर महेश साहू और अन्य भाजपा के पदाधिकारीगण उनकी जमकर तारीफ की और सराहा।

दरसल पुलिस के जवान प्रदीप ईजारदार द्वारा चलाए गए निशुल्क गौरैया बसेरा मुहिम को देख खेमराज ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का जिम्मेदारी उठा लिया हैं। किंतु इसे जल्द ही बड़े पैमाने में किए जाने की आवश्यकता है, जिससे जल्द से जल्द गौरैया की प्रजाति को बचाया जा सकता है,
इस मुहिम से बचेगी लाखो गौरैया पक्षी की जान
गौरैया एक वक्त था जब वो घरों के अंदर आकर घरों में घोंसला बना कर रहा करती थी जो आंगन में आकर खेलती थी ये एक ऐसी पक्षी थी जो लोगो के नजदीक रहना पसंद करती थी किंतु बढ़ते हुए आद्योगिकीकरण फसलों में कीटनाशक का छिड़काव और 4जी 5g नेटवर्क ने उनकी संख्या को 90 प्रतिशत तक घटा दिया है जिसे संरक्षित किया जाना अतिआवश्यक हैं। रायगढ़ में बढ़ते हुए फैक्ट्री प्लांट फ्लाईएस ट्रास्टपोर्टेशन से पूरा वातावरण दूषित हो गया है इससे सबसे ज्यादा नुकसान गौरैया और मैना को हुआ है जिसे जल्दी हो बड़ा कदम उठाते हुए बचाए जाने की जरूरत हैं खेमराज नायक ने सासंद राधेश्याम राठिया महोदय को यह गंभीर मुद्दे के साथ साथ स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्या को ससंद में उठाने के लिए निवेदन किया जिससे कुछ समस्या के सही रास्ता निकल सके l


