रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं। इसके साथ नक्सलवाद को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसे लेकर शाह ने शनिवार को नवा रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर समीक्षा की। शाह ने कहा कि वामपंथ उग्रवाद लोकतंत्र के लिए चुनौती है। शाह के मुताबिक यह लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है और मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। 2014 से 2024 तक सबसे कम घटनाएं हुईं। इस समीक्षा बैठक में 7 राज्यों अफसरों के साथ शाह ने करीब 4 घंटे तक बातचीत की।
अमित शाह ने बताया कि आज की मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ फैसले लिए हैं। जो लोग वामपंथी उग्रवाद के लंबे समय के प्रभाव के कारण निरक्षर रह गए हैं, उनको साक्षर बनाया जाएगा। चाहे उनकी आयु कोई भी हो। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का गृह मंत्रालय एक अभियान चलाएगा। साथ ही शाह ने कहा कि, तेंदूपत्ता की खरीदी की पॉलिसी में भी हम परिवर्तन करेंगे और इसके साथ-साथ NIA के तर्ज पर SIA बनाकर इसे ताकतवर बनाएंगे। जो दोष सिद्धी का प्रमाण है उसे भी बढ़ाएंगे।
शाह के बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वामपंथी उग्रवाद के लंबे समय के प्रभाव के कारण निरक्षर रह गए लोगों को साक्षर बनाने का निर्णय लिया है। इसमें आयु बंधन नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का गृह मंत्रालय संयुक्त अभियान चलाएगा। दोष सिद्धि का प्रमाण का दायरा भी बढ़ाएंगे। केंद्र सरकार बस्तर से बीजापुर और दंतेवाड़ा से लेकर धमतरी तक कुरुक्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। नक्सल प्रभावित जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाअों पर शत-प्रतिशत काम हो इसकी भी रणनीति बनी। इंफ्रास्ट्रक्चर के जो प्रोजेक्ट हैं उनकी प्रगति में जो दिक्कतें हैं उनको दूर करने पर चर्चा हुई।
मीडिया से चर्चा के दौरान शाह ने कहा कि मेरी सभी वामपंथी उग्रवाद में लिप्त युवाओं से अपील है कि भारत सरकार आपके और आपके क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हथियार छोड़िए और एक नए युग का आगाज हुआ है इसको आप सभी मजबूती दीजिए। मैं आशा करता हूं कि हमने जो लक्ष्य तय किया है उस लक्ष्य के अनुसार ही पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश को हम नक्सलवाद की समस्या से मुक्त कराएंगे।
सीएम साय व छत्तीसगढ़ सरकार के काम की तारीफ की
अमित शाह ने नक्सलवाद मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार के किए काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने बाद में इन्होंने बड़ी शिद्दत से अच्छा काम किया है। देश की बात की जाए तो 90% हिस्सा छत्तीसगढ़ का है जो नक्सल प्रभावित है। यहां 179 वामपंथी उग्रवादियों को न्यूट्रलाइज करने का काम अगस्त महीने तक हुआ है।


