Saturday, April 11, 2026
Google search engine

जन्माष्टमी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला , जारी हुआ नोटिफिकेशन , समाज के लोगो ने कहा- धन्यवाद सीएम साहब !

आगामी 26 अगस्त को आने वाले जन्माष्टमी उत्सव को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ।पहली बार जन्माष्टमी के मौके पर शराब की विक्री पर सरकार ने रोक लगाई है।इस दिन को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।शुक्रवार को शासन के द्वारा इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

यादव महकूल समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की थी ।समाज के इस मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लिया और  इस दिवस को शुष्क दिवस घोषित करने के निर्देश दे दिए ।

मुख्यमन्त्री के इस निर्णय का जशपुर जिला यादव महकूल समाज के नेताओं ने स्वागत करते हुए मुख्यमन्त्री के प्रति  आभार जताया है। समाज के जिलाध्यक्ष गणेश यादव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमन्त्री  के निर्णय से पूरा समाज खुश है ।और पूरा समाज मुख्यमंत्री के प्रति आभार जता रहा है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...