Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

जिला पंचायत सदस्य खेमराज नायक ने समाज सेवी गोकुल पटनायक से मिलकर गौरैया बचाओ अभियान को लेकर अपील की

रायगढ़ भाजपा जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 06 खेमराज नायक जो अपने हर अनोखे काम, सेवा देशभक्ति निस्वार्थ भाव से जाने जाते है , जो अपने नए नए-नए कार्यों के लिए सुर्खियों रहते है, अब वें गौरैया को बचाने की अभियान छेड़ दी है, वे मिट्टी से बने बसेरा अब अपने पूरे रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से सभी लोगो को निशुल्क में बसेरा वितरण करेंगे।

इसी क्रम में खेमराज आज 21 वर्षो से कार्यरत समाज सेवी गोकुल पटनायक से मुलाकात किए और इस मुहिम के बारे में बताया और उनसे गौरेया बचाने की इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की, वैसे देखा जाए तो खेमराज ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का जिम्मेदारी उठा लिया हैं। किंतु इसे जल्द ही बड़े पैमाने में किए जाने की आवश्यकता है, जिससे जल्द से जल्द गौरैया की प्रजाति को बचाया जा सकता है,

इस मुहिम से बचेगी लाखो गौरैया पक्षी की जान
गौरैया एक वक्त था जब वो घरों के अंदर आकर घरों में घोंसला बना कर रहा करती थी जो आंगन में आकर खेलती थी ये एक ऐसी पक्षी थी जो लोगो के नजदीक रहना पसंद करती थी किंतु बढ़ते हुए आद्योगिकीकरण फसलों में कीटनाशक का छिड़काव और 4जी 5g नेटवर्क ने उनकी संख्या को 90 प्रतिशत तक घटा दिया है जिसे संरक्षित किया जाना अतिआवश्यक हैं। रायगढ़ में बढ़ते हुए फैक्ट्री प्लांट फ्लाईएस ट्रास्टपोर्टेशन से पूरा वातावरण दूषित हो गया है इससे सबसे ज्यादा नुकसान गौरैया और मैना को हुआ है जिसे जल्दी हो बड़ा कदम उठाते हुए बचाए जाने की जरूरत हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...