Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यता अभियान 2024 की राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में संपन्न  हुई*

****************************************

*छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की प्रसंशा की गई*

घरघोडा ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान 2024 को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यशाला केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय कार्यशाला में अल्पसंख्यक कल्याण केंद्रीय मंत्री किरण रिज्जू जी,मोर्चा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी का सदस्यता अभियान 2024 के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों की समीक्षा की गई जिसमे छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम,भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम,हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित पूरी टीम की भारी प्रशंसा की गई ।।
इस राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम,प्रदेश महामंत्री मखमूर इकबाल खान,राष्ट्रीय सदस्य नजमा खान,प्रदेश मंत्री एवं सूफी संवाद प्रभारी रफीक खान सम्मिलित रहे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...