Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

पिथौरा के हेमंत खुटे महासमुंद प्राइड अवार्ड से सम्मानित

शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

जिले के खास शख्सियतों को किया गया सम्मानित

महासमुंद । दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड ग्रहण करते पिथौरा के हेमंत खुटे । हेमंत खुटे को यह अवार्ड शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए किया गया।
ज्ञात हो कि पिथौरा के हेमंत खुटे विगत 30 सालों से शतरंज के क्षेत्र में आयोजक, कोच,निर्णायक,मेनेजर, दल प्रबंधक,शतरंज पहेली के स्तंभकार ,खेल समीक्षक,लेखक के रूप में अपना गोगदान देश – प्रदेश के लिए दे रहे है। वर्तमान में श्री खुटे महासमुंद जिला व राज्य शतरंज संघ के सचिव के रूप में कार्य कर रहे है । इसके अलावा एक मासिक पत्रिका शतरंज सम्राट जिसे भारत की पहली व एकमात्र हिंदी पत्रिका का दर्जा प्राप्त है उसके अवैतनिक कार्यकारी संपादक भी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 25 अगस्त को इन्होनें अंचल के खिलाड़ियों को निशुल्क शतरंज सिखाने के उद्देश्य से नाइट चेस क्लब का शुभारंभ भी पिथौरा में किया है।पूर्व में भी 25 अगस्त 1997 को नगर में इनके द्वारा विज्ञान सभा शतरंज क्लब तथा 2018 में शतरंज की पाठशाला का निशुल्क संचालन किया जा चुका है। गत वर्ष शतरंज खेल को स्कूल में बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्होंने एक शतरंज गीत का ऑडियो भी बनाया था जिसे जिओ सावन ने लांच किया है तथा जिओ कंपनी ने बकायदा इस गाने का रिंग टोन भी बनाया है।
हेमंत द्वारा अब 3500 स्कूली बच्चों को शतरंज का प्रक्षिक्षण दिया जा चुका है। खेल,शिक्षा, कला,विज्ञान ,गीत – संगीत,फोटोग्राफी,लेखन,नवाचार जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए इनकी एक विशिष्ट पहचान जिले व प्रदेश में है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...