
पिथौरा स्वच्छता पखवाड़ा क्रियान्वयन ( 1 से 15 सितंबर) के तहत आज सामान्य अवकाश हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में स्वच्छता पर आधारित चित्रकला एवं नारा लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवाचारी शिक्षक हेमंत खुटे द्वारा निर्मित ऑडियो (शैक्षिक गीत) स्कूल चलो पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर गाने से हुई जहां स्पर्धा में शामिल बच्चें धुनों के साथ गतिविधियां की।
हेमंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में इस शैक्षिक गीत को तैयार किया है जिसमें बच्चों को शाला आने के लिए प्रेरित करना इस ऑडियो का मुख्य उद्देश्य है। इस गाने में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विद्यालयों में लागू योजनाओं का समावेश किया गया है।
जल्द ही ऑडियो एवं ऑडियो पोस्टर का विमोचन जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जाएगा। चित्रकला एवं नारा लेखन स्पर्धा में प्रथम तीन – तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


