Sunday, June 21, 2026
Google search engine

10 दिवसीय ऑनलाइन निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण का शुभारंभ

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस शतरंज की बेसिक जानकारी दी गई

महासमुंद हाल ही में बागबाहरा के शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा संपन्न हुई।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया उक्त स्पर्धा में 17 महाविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लिए थे ।
उक्त स्पर्धा के आधार पर पुरुष वर्ग से 5 खिलाड़ियों का तथा महिला वर्ग से 4 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्पर्धा के लिए हुआ है।
हेमंत ने आगे बताया कि अपने सेक्टर के खिलडियों को राज्य चयन स्पर्धा खेलने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए उनके विशेष पहल पर जिला शतरंज संघ के सहयोग से खिलाड़ियों को 10 दिनों का ऑनलाइन चेस ट्रेनिंग निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कल की क्लास में खिलाड़ियों को मुख्य रूप से बेसिक लेसन के तहत नोटेशन लिखना,डिस्कवर्ड अटैक ,डबल अटैक ,गोल्डन रूल्स,केसलिंग , एनपासेंट,ड्रा आदि के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों में रोशन बारीक (सरायपाली) यश वर्मा (बैकुंठ) शिवम यादव (कोहका ) मनीष कुमार (भांठापारा) सुरेंद्र कुमार (भांठपारा ) संजीता साहू (पिथोरा)रोशनी साहू (बलौदाबाजार)लीलामृत (पिथोरा)प्रियंका पटेल (बागबाहरा ) शामिल है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...