
पूर्वांचल में सकरबोगा खेल का गढ़ बनता हुआ- बिलीस गुप्ता (भाजपा जिला मंत्री)


सांपखंड प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में कोयलंगा का कब्जा


सकरबोगा:- छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बॉर्डर में स्थित सांपखंड एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के रूप में उभर कर आया है जहां प्रतिवर्ष नवरात्र में लगातार 10 दिनों तक दशहरा का मेला लगता है। जहां लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के श्रद्धालु आते हैं और मां सांपखण्डिन का पूजा अर्चना करते हैं। लगातार 10 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे की व्यवस्था किया जाता है। साथ ही प्रतिवर्ष नवरात्र के पूर्व सकरबोगा के युवाओं द्वारा सांपखंड प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 19 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक एस पी एल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के 32 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रतिभा दिखाया। उक्त प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला सकरबोगा और कोयलंगा के बीच हुआ। कोयलंगा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाकर विशाल टारगेट की चुनौती दी जिसका पिछा करते हुए सकरबोगा ने 75 रन बनाकर आल आउट हो गए। इस प्रकार कोयलंगा ने फायनल जीत कर प्रथम पुरस्कार 21121 रू. एवं कप अपना नाम किया किया। उपविजेता के रूप में सकरबोगा एक टीम को 11111 रुपए एवं कप प्राप्त हुए। मैन ऑफ द मैच आशीष प्रधान को मिला। वही मैन ऑफ द सीरीज एक रेंजर साइकिल दिया गया। इस मैच के अंपायर बाबुल साहू एवं ब्रजेश सा रहे। बेस्ट अंपायरिंग के लिए बाबुल साहू (अंगुल ओडीशा) को समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर विशेष सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री बिलीस गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव बेहरा, सतबीर सिंह, रजत गुप्ता, मिथलेश नायक, बलराम गुप्ता, निलांबुज सा, रोहित सिदार, श्रवण गुप्ता, केवी प्रधान एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर कृष्ण गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए बधाई दिया साथ ही आशीष वचन हेतु अनुरोध किया तब उन्होंने ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि पूर्वांचल में सकरबोगा जीवन में खेल के महत्व को समझता है इसीलिए कई वर्षों से प्रतिवर्ष कई प्रकार के खेलों का आयोजन करते हैं। इस प्रकार से अगर लगातार खेलों का आयोजन किया जाए तो निश्चित रूप से सकरबोगा एक दिन खेलों का गढ़ बन जाएगा। ग्राम पंचायत सकरबोगा के सरपंच प्रदीप सा ने खेल के आयोजन के लिए युवाओं को बधाई दी। पुरस्कार वितरण पूर्व आशीष प्रधान ने खेल का समरी बताया साथ ही इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमूल्य सहयोग के लिए दर्शकों सहित सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बीच चक्रधर नगर थाना का जन चौपाल भी लगाया गया जिसमें श्री प्रशांत राव ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताया। उक्त कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आशीष प्रधान, किशोर सा, अखिलेश प्रधान, नीलकंठ निषाद, रोशन सा, जगत गुप्ता, विनायक भोर, भावेश देहरी, गौरहरी भोय, पिंटू गुप्ता, समीर सा, छवि प्रधान, आलोक प्रधान, देवेश सा, समीर भोय, अमित बेहेरा, लक्ष्मण भोय, खितिभूषण भोय, जितेश भोय, डेविड सा, जितेश भोय, सनातन भोय एवं उनके साथियों की सक्रिय उपस्थिति के साथ रही।


