Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

मिनट्स के चक्कर में एन टी पी सी का मामला और गरमाया

एनटीपीसी तिलाई पाली माइंस के प्रबंधन के द्वारा की जा रही तानाशाही से माइंस से प्रभावित 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा विगत 6 दिनों से रोजगार व तेंदूपत्ता की बोनस राशि की मांग को लेकर लगातार स्ट्राइक कर रहे इस वक्त की सबसे बड़ी खबर घरघोड़ा एनटीपीसी तिलाईपाली से निकलकर सामने आ रही है जहां आपको बताना चाहेंगे कि एनटीपीसी कोल माइंस से 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विगत 6 दिनों से लगातार स्ट्राइक पर बैठे हैं लगातार स्ट्राइक को देखते हुए एनटीपीसी के प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षय वार्ता हेतु ग्राम वासियों को बुलाया गया था जिसमे अतिरिक्त कलेक्टर रायगढ़ ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा व एस डी ओ पी धरमजयगढ़ व एन टी पी सी प्रबंधन के साथ क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति में वार्ता की गई l जिसमें एनटीपीसी माइंस के प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को एनटीपीसी में नौकरी देने व प्रत्येक तेंदूपत्ता कार्ड धारी को 5 लाख तेंदूपत्ता बोनस के रूप में एक मुश्त मुआवजा राशि देने की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण विगत 6 दिनों से स्ट्राइक पर बैठे हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की गई जिसमें बेरोजगार युवकों को कुछ दिनों पश्चात रोजगार देने की बात कही गई साथ में रिज्यूम जमा करने के बाद कही गई परंतु तेंदूपत्ता कार्ड धारी के बोनस राशि 5 लाख रुपये एक मुफ्त मांग करने की बात को लेकर एनटीपीसी के ढुलमुल रवैया से नाराज होकर ग्राम वासियों ने संसद के तर्ज पर वर्कआउट करते हुए पुनः सड़क को जाम करते हुए स्ट्राइक पर बैठ गए हैं अब देखना यह है कि एनटीपीसी प्रबंधन किस प्रकार से ग्राम वासियों का दिल जीतती है वैसे बताना चाहेंगे कि डीपीआर खनन कंपनी के द्वारा बरसात के पश्चात 19 लोगों को नौकरी देने की बात कही जा रही है और उनके प्रबंधन के द्वारा यह भी कहा गया है कि एनटीपीसी के प्रबंधन द्वारा रिज्यूम भेजने पर डीपीआर कंपनी के द्वारा जॉब देने की बात कही जा रही है अब देखना यह है कि समाचार चलने के पश्चात एनटीपीसी के प्रबंधन प्रभावित ग्रामीणों को किस प्रकार संतुष्ट करती है या स्ट्राइक लगातार जारी रहेगी

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...