Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज ने मनाया 75वें संविधान दिवस

संविधान के उद्देश्यिका का किया गया सामूहिक वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर रासेयो स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महापल्ली:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल, महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान के संरक्षण एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी व प्रो पी के गुप्ता के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्टाफ के द्वारा सामूहिक रूप से 75वें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2024 को दोपहर 2:00 बजे सामूहिक रूप से विश्व के सबसे बड़े संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता ने संचालन करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन भारत का संविधान बनकर पूरा हुआ। जो कि दुनिया का सबसे बड़ा लिखित एवं निर्मित संविधान है। यह संविधान कठोरता और लचीलापन का अनोखा मिश्रण है, जो विभिन्न वैश्विक संविधानों से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। तत्पश्चात राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गीता देवांगन ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, और यह भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है। उसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल ने कहा कि भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान के सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है और इसके अधिकार के स्रोतों को इंगित करती है। यह भारत को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है, जो सरकार की संरचना और उसकी शक्तियों को रेखांकित करता है। तत्पश्चात सामूहिक रूप से संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान ने 75वें संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर, महाविद्यालय के सभी कक्षाओं की साफ सफाई करते हुए महाविद्यालय परिसर के बाहर की झाड़ियां को साफ कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन.आर. प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ. के.के.गुप्ता, प्रो. प्रज्ञा प्रधान, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, निशांत पंडा, त्रिलोचन बरेठ, यमुना मेहर एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

मीडिया प्रभारी
डॉ. के. के. गुप्ता
9893022174

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...