Monday, April 6, 2026
Google search engine

नवापारा में सात दिवसीय रा.से.यो. विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

बटमूल कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्रारंभ

डिजिटल साक्षरता अति आवश्यक- डॉ पी एल पटेल

मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर केंद्रित

रायगढ़:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध रायगढ़ के पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर “मेरा युवा भारत के लिए युवा” एवं “डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन, ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच श्रीमती माधवी पटेल के संरक्षण और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में शास. माध्य. शाला नवापारा में दिनांक 09 दिसंबर 2024 को अपराह्न 2:00 बजे के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। समस्त अतिथियों का स्वागत रासेयो बैच एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर के.के. गुप्ता ने सिविल प्रस्ताव के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर कार्ययोजना की रूप रेखा को बताया और कहा कि इस विशेषशिविर के दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी ने मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पी.एल. पटेल प्राचार्य बटमूल कॉलेज ने शिविरार्थियों को साथ दिवस तक कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में दिनचर्या का पालन करते हुए समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व के विकास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की इस डिजिटल युग में जहां सभी प्रकार के कार्य डिजिटल हो रहा है, डिजिटल तकनीकों को समझना और उनका इस्तेमाल करके जीवन के सार्थक काम करने की आवश्यकता है अतः डिजिटल साक्षरता अति आवश्यक है। मुख्य अतिथि संजय पटेल सरपंच (प्रतिनिधि) ग्राम पंचायत छुहीपाली ने महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होने देंगे। बटमूल आश्रम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों के अनुशासन को देखते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर वर्तमान आश्रम शिक्षण समिति के सदस्य सेवानिवृत शिक्षक आनंद राम प्रधान ने अपना विचार रखा।सभी अतिथियों का आशीर्वचन शिविरार्थियों को प्राप्त हुआ। वरिष्ठजनों के आशीर्वचन से शिविरार्थी उत्साहित एवं प्रेरित हुए। यह शिविर दिनांक 09/12/2024 से 15/12/2024 तक सात दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त वरिष्ठ स्वयंसेवक सुश्री निकिता गुप्ता ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, भागीरथी विशाल (पूर्व सरपंच), उपेंद्र विश्वाल (पंच), भगत राम प्रधान, श्रीमति पुष्पा प्रधान, प्रधान पाठक सुधीर पण्डा, सुश्री यशोदा सिदार, रवि शंकर प्रधान (सेवानिवृत्त शिक्षक), चैतराम चौधरी, विदेशी यादव (शाला विकास समिति अध्यक्ष), प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधापटेल, श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, यमुना मेहर के साथ 54 शिविरार्थियों की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...