Monday, April 6, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के एनएसएस शिविर में कुलपति डॉ ललित प्रकाश पटैरिया का आगमन

सुव्यवस्थित एवं अनुशासित शिविर – कुलपति डॉ ललित प्रकाश पटैरिया


सूचना का अधिकार, मतदाता जागरूकता एवं ग्राम सभा में युवाओं की अहम भूमिका होनी चाहिए- बलबीर शर्मा

रायगढ़:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध रायगढ़ के पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर “मेरा युवा भारत के लिए युवा” एवं “डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” अभियान शास. माध्य. शाला परिसर नवापारा में दिनांक 09 दिसंबर 2024 तक आयोजित है जिसके तृतीय दिवस में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रोफेसर डॉ ललित प्रकाश पटैरिया जी का अचानक आगमन हुआ उन्होंने शिविर का अवलोकन किया एवं शिविरार्थियों से शिविर दिनचर्या की अनुरूप संचालित गतिविधियों के बारे में चर्चा कर शिविर स्थल का अवलोकन किया। शिविर स्थल की निरीक्षण के उपरांत मुस्कुराते हुए कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविरार्थियों को सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं संदेश पुस्तिका में शुभकामनाएं संदेश देते हुए व्यवस्थित शिविर का जिक्र किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविरार्थी कुलपति को शिविर दिनचर्या के मध्यवर्ती बौद्धिक चर्चा के समय अपने बीच पाकर बहुत ही उत्साहित हुए। इस दौरान शिविरार्थियों ने कुलपति जी के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता, उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ के साथ अपने को कैमरे में कैद कर लिया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता द्वारा कुलपति महोदय जी का पुष्पगुच्छ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बैच से स्वागत किया गया। शिविर के द्वितीय दिवस में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के श्री बलबीर शर्मा, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन रायगढ़ के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल बग्गा जी का आगमन हुआ , श्याम कुमार गुप्ता ने मेरा रंग दे बसंती चोला देश भक्ति गीत गाकर युवाओं को देश के प्रति सेवा के लिए उत्साहित करते हुए नशा के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को रोकने में शहीद विप्लव त्रिपाठी जी के भूमिका को बताया। पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्री बलबीर शर्मा जी ने युवाओं को मतदाता जागरूकता, सूचना का अधिकार एवं ग्राम सभा के बारे में विस्तार से बताया। इस बीच श्याम गुप्ता जी ने बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। तत्पश्चाप महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी ने विशेष शिविर के थीम मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा पर विशेष व्याख्यान दिया। इन दोनों दिवसों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, प्रो पी के कापड़ी, श्रीमती संतोषी कापड़ी, प्रो प्रज्ञा विश्वाल, प्रो स्मिता पण्डा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, श्रीमती पुष्पा प्रधान, श्रीमती साबिन गुप्ता, श्रीमती सुनीता विश्वाल मितानिन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...