Monday, April 6, 2026
Google search engine

डॉ. राजेश पटेल महामंत्री से बने घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष

एंकर:- घरघोड़ा भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. राजेश पटेल को घरघोड़ा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ राजेश के मंडल अध्यक्ष बनते ही उनको फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से जय स्तंभ चौक तक गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया l डॉ. पटेल की नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विओ:- मंडल अध्यक्ष बनने के दौरान डॉ. पटेल ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. पटेल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।
डॉ. राजेश पटेल की सादगी और कार्यशैली ने उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बना दिया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी तेजी आएगी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...