



स्व. शशिधर पंडा जी की जयंती एवं विदाई समारोह का आयोजन



महापल्ली– शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना, महापल्ली के सत्र 2024 – 25 का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 5 मार्च से 6 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों द्वारा वाक् देवी मां शारदा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण एवं महाविद्यालय के संस्थापक स्व. शशिधर पंडा जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम:- प्रथम दिवस महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान एवं संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ पी एल पटेल द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वार्षिकोत्सव संयोजक वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी ने सर्वप्रथम गणेश वंदना के लिए छात्राओं को आमंत्रित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, एकांकी प्रहसन आदि रंगारंग कार्यक्रम शामिल था।
जीके रीजनिंग प्रतियोगिता:- कार्यक्रम के द्वितीय दिवस दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय संचालन समिति का अध्यक्ष एन आर प्रधान जी के अगुवाई में पाठ्येतर गतिविधि के अंतर्गत जीके रीजनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं लेखनी द्वारा सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर लघु कार्यशाला :- महिला सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन रायगढ़ से डॉ अफसर हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से सशक्त करने की आवश्यकता है ताकि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके, जिससे वे सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके।
महाविद्यालय के संस्थापक की जयंती :- दोपहर 1:00 बजे महाविद्यालय के संस्थापक स्व.शशिधर पंडा जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक शशिधर पंडित जी के प्रतिमा के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महाविद्यालय की स्थापना में उनकी अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्लीज ऑफर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर पीके कापड़ी द्वारा शशिधर पंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
विदाई समारोह:- सहभोज के उपरांत दोपहर 2:00 बजे अनुज छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अग्रज छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अनुज छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं का तिलक चंदन से स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यक्ष ने अपना विचार व्यक्त करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया। तत्पश्चात चिट के माध्यम से तात्कालिक प्रतिक्रिया देना, मिमिक्री, प्रहसन, पेपर डांस एवं अन्य गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया।
अतिथियों का आगमन :- उक्त कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कुमुदिनी गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान, ग्राम पंचायत महापल्ली के सरपंच श्रीमती तपस्विनी राजेश किसान एवं अन्य अतिथियों की गरिमा में उपस्थिति रही।
अतिथियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण:- मंच आसीन अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से सॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी कार्यक्रमों में भाग लिए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं लखनी द्वारा सम्मानित किया गया। उक्ताशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ के के गुप्ता ने दिया।
इनकी रही भागीदारी :-उक्त अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एन.आर. प्रधान, उपाध्यक्ष सुबोध पंडा, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव दशरथ गुप्ता, सदस्य आनंद राम प्रधान, टेकचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बनमाली प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ. के.के.गुप्ता, प्रो. प्रज्ञा प्रधान, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, निशांत पंडा, त्रिलोचन बरेठ, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।


